उत्तराखंड : कोटद्वार में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत .

उत्तराखंड के कोटद्वार में बुधवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह मिली। हादसे में मैक्स (संख्या यूके 12 टीबी 0958) सवार तीन लोगों की मौत हो गई है

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम बड़ेथखाल के पास मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें ड्राइवर समेत अन्य दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ऋषिकेश-सिलोगी मोटरमार्ग पर हुआ।
बताया गया कि मृतक सतपाल सिंह, कमल सिंह और राहुल सिंह अमोला ढाबू के रहने वाले थे। गुरुवार को लोगों की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। तीनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य कर विभाग ने दो माइक्रो ब्रेवरीज और आठ बार-क्लबों में मारे छापे, 2.5 करोड़ की कर चोरी पकड़ी
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…