Big Threat: बिग न्यूज़- किम जोंग ने दिया सेना को आदेश “परमाणु हमले की करो तैयारी”

Big Threat: बिग न्यूज़- किम जोंग ने दिया सेना को
आदेश “परमाणु हमले की करो तैयारी”

अमेरिका और दक्षिण कोरिया एकसाथ मिलकर युद्ध अभ्यास कर रहे हैं। इस बीच, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दोनों देशों को बड़ी धमकी दे डाली है। किम ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि वह परमाणु हमले के लिए तैयार रहें। कभी भी इसकी जरूरत पड़ सकती है।

राज्य मीडिया KCNA की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को किम ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर अमेरिकी परमाणु संपत्ति से जुड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार करने का आरोप लगाते हुए युद्ध को रोकने के लिए किसी भी समय परमाणु हमले करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्ध अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने भी शनिवार और रविवार को सैन्य अभ्यास का आयोजन किया। इस दौरान एक मॉक न्यूक्लियर वारहेड ले जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को भी दागा गया। राज्य समाचार एजेंसी ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य सहयोगियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी भेजने के लिए “युद्ध प्रतिरोध और परमाणु जवाबी क्षमता” को मजबूत करना था।

केसीएनए ने कहा कि अभ्यास में मॉक न्यूक्लियर वारहेड से लैस एक बैलिस्टिक मिसाइल ने सामरिक परमाणु हमले के परिदृश्य के तहत 800 मीटर की ऊंचाई पर लक्ष्य को भेदने से पहले 800 किमी की दूरी तय की।

और पढ़े  राजस्थान में आज 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कितना रहेगा असर
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…