लालकुआं- पुरानी रंजिश के चलते युवक का हुआ अपहरण, 7 घंटे तक बनाया बंधक।

Spread the love

लालकुआं- पुरानी रंजिश के चलते युवक का हुआ अपहरण,
7 घंटे तक बनाया बंधक।

हल्द्वानी से नानकमत्ता घूमने जा रहे युवक का पुरानी रंजिशबस लालकुआं से अपहरण कर 7 घंटे तक बंधक बनाया, बाद में मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अपहृत युवक एवं आरोपियों को मौके से दबोच लिया, इस दौरान कुछ युवक भागने में सफल हो गए, परंतु पुलिस ने चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी प्रियांशु सती, इसकी बहन यीशु सती, आदित्य जोशी और ऋषभ सिंह घूमने के लिए नानकमत्ता जा रहे थे, जिन्हें लालकुआं में कुछ युवकों ने घेर लिया, नरूला होटल के सामने से दो मोटरसाइकिलों से पीछा कर रहे कुछ युवकों ने ऋषभ का कैमरा छीन लिया, एवं हल्द्वानी की ओर मोटरसाइकिल से भाग रहे प्रियांशु सती का पीछा कर उसे आकृति स्टोन क्रेशर वाली रोड में दबोच कर टांडा के जंगल में ले गए, जहां उसके हाथ पांव बांधकर 7 घंटे तक बंधक बनाया, उसी दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अपहृत युवक एवं आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया, इस दौरान एक आरोपी भागने में सफल हो गया, जबकि 4 को पकड़ने में पुलिस कामयाब हो गई।इधर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गौरव तिवारी उर्फ गोलू, ललित मोहन निवासी हल्दूचौड़, मनोज जोशी पुत्र अंबर दत्त जोशी निवासी दौलिया डी क्लास, विवेक वर्मा पुत्र पूरन लाल निवासी दुर्गापालपुर एवं एक नाबालिग किशोर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, तथा इनके द्वारा लूटा हुआ कैमरा भी बरामद कर लिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है। पीड़ित की की बहन यीशु सती द्वारा दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 364, 352, 323 और 341 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया, जबकि आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी, उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर, कांस्टेबल तरुण मेहता, आनंदपुरी, सुरेश प्रसाद, चंद्रशेखर, प्रदीप, अनिल शर्मा और दयाल नाथ शामिल थे। पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

और पढ़े  हल्द्वानी: शहर में 'जाम' ने पकड़ी रफ्तार.. कुछ किलोमीटर का सफर अब घंटों की मुश्किल, ये हैं बड़ी वजहें

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *