डिप्टी सीएम: राज्य के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे रामनगरी, मीडिया से हुए रूबरू।

Spread the love

डिप्टी सीएम: राज्य के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे रामनगरी, मीडिया से हुए रूबरू।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक एक निजी कार्यक्रम में अयोध्या पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। माननीय न्यायालय के निर्णय कि हम प्रतीक्षा कर रहे हैं और जैसे ही सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आएगा हम वैसे ही चुनाव प्रक्रिया में चले जाएंगे। और निष्पक्ष चुनाव हो जिसके लिए हम सभी को साथ लेकर के चल रहे हैं चाहे वह ओबीसी समाज के लोग हो एससी समाज के लोग हो हम सभी को साथ में लेकर के चल रहे हैं। साथ ही उमेश पाल हत्याकांड पर बोले कहा कि लगातार कार्यवाही की जा रही है एक एक अपराधी को पकड़ेंगे और कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या के दिए गए बयान पर कहा कि यह दुखद है। हमारी संस्कृति पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगाना चाहिए किसी को भी। मैं आप लोगों से भी अपील करता हूं कि आप सब भी हमारी संस्कृत के हिस्सेदार हैं उनसे पूछिए क्या यह उचित है भगवान राम पर प्रश्न चिन्ह लगाना।तो वहीं कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के बयान पर भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उन्होंने कहा।जिस ढंग से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी चल रही है दिन प्रतिदिन अपने कार्यों की वजह से ही रसातल में जा रहे हैं। हम भारत के नागरिक होने के नाते इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे प्रदेश की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब समय आने पर देगी। अयोध्या को लेकर कहा कि अयोध्या दुनिया के मानचित्र पर नंबर 1 बन करके उभरेगी। जिस ढंग से अयोध्या को विकसित किया जा रहा है वह आने वाले दिनों में बड़े-बड़े शहर इसकी बराबरी नहीं कर पाएंगे। क्योंकि अयोध्या एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनने जा रही है। क्योंकि जिस ढंग से प्रभु राम लाला का मंदिर बन रहा है वह आने वाले दिनों में अयोध्या वर्ल्ड क्लास के रूप में जानी जाएगी।बता दे कि एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता व मेयर पद प्रत्याशी शरद पाठक बाबा ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को रामनामी पहनाया और राम मंदिर मॉडल भेंटकर भव्य स्वागत किया।

और पढ़े  अकूत काली कमाई का किंग था रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार , आमदनी से 73.6% अधिक खर्च, जानिए कहां से आए 20 करोड़ के गहने

Spread the love

Related Posts

हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

Spread the love

Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


Spread the love

आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

Spread the love

Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *