आईआरसीटीसी की ‘भारत नेपाल आस्था यात्रा टूरिस्ट ट्रेन’ से भारत में अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज और नेपाल में पशुपतिनाथ (काठमांडू) का दर्शन

आईआरसीटीसी की ‘भारत नेपाल आस्था यात्रा टूरिस्ट ट्रेन’ से भारत में अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज और नेपाल में पशुपतिनाथ (काठमांडू) का दर्शन

आईआरसीटीसी लिमिटेड ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा 3AC श्रेणी में भारत नेपाल आस्था यात्रा टूरिस्ट ट्रेन आयोजित किया है,, जिसमें भारत में अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज और नेपाल में पशुपतिनाथ (काठमांडू) की यात्रा शामिल है। इस यात्राके 10 दिनों में चार महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों और विरासत स्थलों के दर्शन कराये जायेंगे।

इस यात्रा के मुख्य आर्कषण निम्नवत हैंः
यात्रा तिथिः-31.03.2023 से 09.04.2023
यात्रा प्रारम्भ करने का स्टेशन- जालंधर शहर
उतरने/चढने के स्टेशन-लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ,़ टूंडला, इटावा और कानपुर

कवर किए गए गंतव्य-
अयोध्या- राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयूघाट, नंदीग्राम।
काठमांडू- पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ स्तूप।
वाराणसी- तुलसी मानस मंदिर, संकटमोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और मंदिर, वाराणसी घाट पर गंगा आरती।
प्रयागराज- गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर. भी शामिल हैं।
सुविधायें- इस पैकेज में 3 एसी ट्रेन यात्रा, तीनों समय के भोजन के साथ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।
सुपिरियर श्रेणी में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 41090/- प्रति व्यक्ति है। दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 31610/- प्रति व्यक्ति है। (डबल/ट्रिपल शेयर पर एसी बजट होटलों में ठहरें, नॉन एसी होटल के कमरे में क्वाड शेयर पर वॉश एन चेंज)

स्टैंडर्ड श्रेणी में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 36160/- प्रति व्यक्ति है। दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 27815/- प्रति व्यक्ति है। (डबल/ट्रिपल शेयर पर नॉन एसी बजट होटलों में ठहरें, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एन चेंज)

और पढ़े  नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

इसमे LTC एवं रू0- 1753/- प्रति EMI की सुविघा भी उपलब्घ है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।
उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आॅनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है:

लखनऊ- 8287930908/8287930909ध्8287930902
कानपुर- 8595924298/ 8287930930

दिनांक- 16.03.2023 (अजीत कुमार सिन्हा)
मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक
आईआरसीटीसी

  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…