दिल्ली : बाजारो के खुलने पर डॉक्टरों ने जताई चिंता, ‘कोरोना विस्फोट’ होने की जताई चिंता, आ सकती है इससे भी भयावह स्थिति ।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के घटते मामले को देखते हुए सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोग घरों से बाहर निकलने लगे और सार्वजनिक जगह पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बाजारों, शॉपिंग मॉल्स और रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। 

खास बात यह है कि इस दौरान लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली के डॉक्टरों ने ‘कोरोना विस्फोट’ की चेतावनी दी है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अगर सावधानियां नहीं बरती गईं तो कोरोना की बेहद खतरनाक लहर फिर से आ सकती है। 

रोग विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने कहा कि हमेशा की तरह व्यवसाय को फिर से शुरू करने की दौड़ टीकाकरण के प्रयासों को प्रभावित करेगी। क्योंकि 950 मिलियन लोगों में से केवल 5 फीसदी को ही टीका लगाया गया है। साथ ही डॉक्टरों का ये भी कहना है कि दिल्ली का दोबारा खुलना चिंताजनक है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि अगर मामले बढ़ते हैं तो वे सख्त प्रतिबंध लगाएंगे।

गौरतलब है कि मई में राजधानी दिल्ली में हजारों लोगों की मौत हो गई। ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई और मरीजों के परिजन सोशल मीडिया पर बेड और दवाई की गुहार लगाने को मजबूर हुए। ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए भटकते रहे, पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी।

और पढ़े  अलर्ट दिल्ली ट्रैफिक: प्रदर्शन के मद्देनजर आज 30 से अधिक रास्तों पर असर, घर से निकलने से पहले जान लें हाल
  • Related Posts

    प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…

    दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

    दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी…