नैनीताल/ हल्द्वानी : 2 प्रतिशत वैक्सीन हो रही खराब

नैनीताल जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक कुल 3,07,744 डोज वैक्सीन लगाई गई हैं. जानकारी के मुताबिक 45 साल से ऊपर 2,02,800 लोगों को पहली डोज, 67,872 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है वही 18 साल से ऊपर के युवाओं को अभी तक मात्र 36,957 डोज लगाए गए है जानकारी के मुताबिक 1.8 प्रतिशत डोज खराब हो चुकी है आंकड़े बता रहे हैं कि 18 से ऊपर के युवाओं को अभी तक मात्र 8 फीसदी जबकि 45 साल से ऊपर के 62% लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है आपको बता दे की नैनीताल जिले की आबादी 12 लाख के आसपास है सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 18 साल से 44 साल के 4,84,954 लोगों का टीकाकरण किया जाना है, जबकि 44 साल से ऊपर के 2,74,728 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है. लेकिन वर्तमान में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल जनपद को अभी तक 3,27,200 वैक्सीन डोज मिले हैं. अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन के एक वॉयल में 10 डोज आती हैं. वॉयल के खुलने के बाद वैक्सीन की अवधि मात्र 4 घंटे की होती है ऐसे में वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं होने की स्थिति में वैक्सीन खराब हो जाती है।

और पढ़े  उत्तरकाशी अग्निकांड: जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…