अयोध्या : 13 व 14 जून को होगी राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक ।

अयोध्या धाम में राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक यानी कल 13 व 14 जून को आयोजित की जाएगी जिसके लिए राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंच रहे हैं।यह बैठक सर्किट हाउस में कल 13 जून रविवार को दोपहर 3:00 बजे होगी।वही इस बैठक में जो सदस्य किन्ही कारणों से शामिल नही हो सकते वह वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल होंगे. वीडियो से जुड़ने के लिए लिंक उनको समय से पहले ही प्रेषित किया जाएगा. तो वहीं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी सहित अन्य ट्रस्टी और आर्किटेक आशीष सोनपुरा भी शामिल होंगे। इस दौरान राम जन्मभूमि परिसर व पूर्व में स्थापित कार्यशाला का भी निरीक्षण किया जाएगा। दरसअल रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए 400 फुट लंबे और 300 फुट चौड़े स्थल पर 50 फुट गहरे की गई खुदाई को भरे जाने का कार्य किया जा रहा है। लगभग 5 फुट से अधिक इम्प्रूवमेंट का कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ मंदिर के लिए बेस प्लिंथ को बनाये जाने के साथ परकोटा निर्माण के लिए तैयारी की जा रही है। तो वहीं पत्थरों से मंदिर के स्ट्रक्चर को तैयार के कार्यशाला भी प्रारम्भ करने के लिए पूर्व संचालित कार्यशाला पर लगी मशीनों तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है इस दौरान टेस्टिंग का कार्य भी किया जा सकता है। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 13 जून को राम जन्मभूमि परिसर पर चल रहे कार्यों के जायजा लेने के बाद कार्यशाला भी जा सकते हैं। वहीं ट्रस्ट महासचिव चम्पतराय व कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी और L&T के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। साथ ही दो दिवसीय बैठक में मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोनपुरा कर साथ परिसर को विकसित किये जाने के लिए अन्य आर्किटेक्ट से राय भी लिया भी लिया जाएगा।

और पढ़े  ऋषिकेश एम्स नियुक्ति फर्जीवाड़ा: 5 आरोपियों की जमानत खारिज, नौकरी दिलाने के नाम पर की थी ठगी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…