उत्तराखंड : प्रदेश में आज मिले 463 नए संक्रमित,19 लोगों की मौत वही 695 ठीक होकर लौटे घर।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 463 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 19 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 695 मरीजों को आज ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 36 हजार 616 हो गई है। इनमें से तीन लाख 18 हजार 930 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, वर्तमान में 5737 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

प्रदेश में 24 घंटे में 19 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक 6928 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: जखोली में बरात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत 3 लोगों की मौके पर मौत, पांच घायल
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…