मुख्यमंत्री योगी की प्रधानमंत्री के साथ बातचीत शुरू, 2022 पर मंथन या कुछ और?.

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (11 जून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि सीएम योगी यूपी भवन से पीएम आवास पहुंच चुके हैं और 10:45 बजे पीएम मोदी से उनकी बातचीत शुरू हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में यूपी के मिशन 2022 पर चर्चा हो सकती है। साथ ही, कैबिनेट विस्तार पर भी मुहर लग सकती है। दावा किया जा रहा है कि दो दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है। उन्हें जुलाई में एमएलसी बनाया जा सकता है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बाद 12:30 बजे सीएम योगी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी बैठक करेंगे। 

गौरतलब है कि सीएम योगी ने गुरुवार (10 जून) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। साथ ही, संगठन और सरकार में बदलाव को लेकर लग रहे कयासों को विराम लगा दिया था। अहम बात यह है कि उत्तर प्रदेश में करीब एक महीने से योगी सरकार के खिलाफ पार्टी के भीतर से ही विरोध के सुर उभर रहे हैं। ऐसे में सीएम योगी का दिल्ली आना और पीएम मोदी से मुलाकात करना काफी अहम है।

और पढ़े  बिहार: कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर
  • Related Posts

    दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

    मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित ‘चेन वाली गली’ के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई है। आग पर काबू पाने…

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…