नैनीताल / हल्द्वानी :- आम जनता के लिए अच्छी खबर सुशीला तिवारी अस्पताल में आज से शुरू होगी ओपीडी ।

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में आज से ओपीडी प्रारंभ होगी। कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ओपीडी को बंद कर दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी 15 विभागों की ओपीडी शुरू होगी। चिकित्सक पूर्व की तरह सुबह नौ से तीन बजे तक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। रोगियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। सामान्य दिनों में अस्पताल में ढाई हजार तक रोगी ओपीडी में पहुंचते थे। अस्पताल में कुमाऊं के अलावा रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद जिले से सभी रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी के शुरू होने से रोगियों को सुविधा होगी। वहीं, अस्पताल में 14 से गैस्ट्रो की ओपीडी शुरू करने की भी तैयारी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि अस्पताल में मास्क लगाकर ही आएं। सामाजिक दूरी समेत कोविड से जुड़ी अन्य गाइडलाइन का पालन करें। अस्पताल में अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

और पढ़े  हादसा: नैनीताल जा रहे दंपति की कार और डंपर की भिड़ंत...पति की मौत, पत्नी घायल, बास्केटबॉल खिलाड़ी था मृतक
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…