प्री मॉनसून इन उत्तराखंड : कई बरसाती नाले ऊफान पर, घरों में घुसा मलवा, हाईवे क्षतिग्रस्त,  मलबे से पटा मालदेवता..

Spread the love

बीती रात और (आज) गुरुवार की सुबह उत्तराखंड में प्री-मानसून ने कहर बरपा दिया है। राज्य के कुमाऊं मंडल में बरसाती नाले ऊफान पर हैं। भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद हो गए हैं। राजधानी देहरादून में बुधवार देर रात भारी बारिश हुई। जिससे रायपुर के आगे मालदेवता में सड़क पर भारी मलबा आ गया। यहां कई घरों में मलबा घुस गया है।

मालदेवता में किसी नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल गुरुवार को दून में बारिश रुकी हुई है और बादल छाए हुए हैं। इसी तरह कुमाऊं और गढ़वाल के लगभग सभी इलाकों में कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। हरिद्वार में भी बादल छाए हुए हैं। यहां लोग उमस से परेशान हैं।

चंपावत जिले में बारिश से बोल्डर व मलबा आने से पूर्णागिरी मार्ग बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से ककराली गेट बैरियर में वाहन की कतार लग गई है। वहीं टनकपुर के चुका क्षेत्र में पोथ ग्राम पंचायत के लडिय़ालसेरा में बरसाती नाला ऊफान पर आ गया। जिससे खेत और फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई घरों में मलबा घुस गया है। स्वालां और भारतोली के पास बारिश से मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे सुबह से बंद हो गया है।


Spread the love
और पढ़े  खटीमा में बिजली आपूर्ति होगी मजबूत, आयोग ने दी 8.16 करोड़ निवेश को मंजूरी
  • Related Posts

    सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन,दुश्मन की चाल को किया नाकाम

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू के खौड सेक्टर में भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन इलाके में…


    Spread the love

    हरिद्वार में 4 कांवड़ियों की डूबकर मौत,कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ यात्री डूब गए। हादसे में चारों की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *