नैनीताल / हल्द्वानी : बाजार तो खुला मगर सामाजिक दूरी गायब ।

शासन की नई गाइड लाइन के तहत कपड़ा, रेडीमेड, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल, जूता कारोबारी आदि की दुकानें खुलीं। दुकानों में ग्राहक भी नजर आए। मंगल पड़ाव सब्जी मंडी में रोज की तरह भीड़ उमड़ी। यहां आज भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।

मंगल पड़ाव, कारखाना बाजार, रेलवे बाजार, सदर बाजार, मीरा मार्ग, पटेल चौक, बर्तन बाजार, साहूकारा लाइन आदि बाजारों में कई स्थानों अच्छी संख्या में ग्राहक नजर आए। कई दिनों से सुनसान बाजारों में लोगों के आने से चहल पहल दिखी। कारोबारियों का कहना है कि इसी तरह कुछ ही समय के लिए अलग-अलग दिन अलग-अलग जिंसों की दुकानें खोली जाएं तो कारोबारियों का काफी हद तक राहत मिल सकती है।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…