ऋषिकेश / तपोवन:- छत्तीसगढ़ की मेडिकल की एक छात्रा ने होटल दुर्गा पैलेस में लगाई फांसी,पुलिस ने किया सुसाइड नोट बरामद।

Spread the love

ऋषिकेश / तपोवन:- छत्तीसगढ़ की मेडिकल की एक छात्रा ने होटल दुर्गा पैलेस में लगाई फांसी,पुलिस ने किया सुसाइड नोट बरामद।

छत्तीसगढ़ की मेडिकल की छात्रा ने ऋषिकेश के तपोवन में होटल के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस को कमरे से बरामद हुए एक रजिस्टर पर छात्रा का सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार को तपोवन स्थित होटल दुर्गा पैलेस के कर्मचारी मनोज रावत ने उनके होटल में ठहरी १ युवती के लंबे समय से कमरे का दरवाजा न खोलने की सूचना पुलिस को दी। होटलकर्मी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी रोली वैष्णव (21) पुत्री शिव शंकर वैष्णव 10 मार्च से उनके होटल में ठहरी थी, लेकिन 11 मार्च की शाम से युवती ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।

होटल कर्मचारियों ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, इसके बाद भी न अंदर से आवाज आई न ही दरवाजा खुला। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा अंदर युवती पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली।

खून से सना ब्लेड मिला-
बताया कि पुलिस को अंदर एक रजिस्टर पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि ‘मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं, यह मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं’। बताया कि कमरे के बाथरूम में खून पड़ा हुआ था और खून लगा ब्लेड भी था।

युवती के पिता से मिली जानकारी के अनुसार, वह उत्तरप्रदेश के बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष की छात्रा थी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

छत्तीसगढ़- प्रशासनिक बदलाव: विभागों की जिम्मेदारियों में फेरबदल, नए प्रभार तय, देखें आदेश की कॉपी

Spread the love

Spread the loveछत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक बदलाव करते हुए कुछ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में विभागीय जिम्मेदारियों के…


Spread the love

रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

Spread the love

Spread the love   गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *