कट गया कनेक्शन: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोंगो की बिजली कटी

Spread the love

कट गया कनेक्शन: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई लोंगो की बिजली कटी

बिजली निगम ने पूर्व सीएम एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और भाजपा के ही पूर्व विधायक नीलम लंगेह समेत जम्मू में कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का कनेक्शन अवैध पाया गया है। एक साल से मीटर रीडर कनेक्शन को काटने के लिए कह रहा था, लेकिन इसे नहीं हटाया गया। आजाद ने चार लाख रुपये का बिल नहीं भरा है। इसी तरह लंगेह ने 1 लाख रुपये बिल का भुगतान नहीं किया है। इस पर कार्रवाई करते हुए बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिए हैं। मौजूदा समय में रविंद्र रैना सरकारी आवास गांधीनगर 14ए में, नीलम लंगेह गांधी नगर, जबकि आजाद बंगला नंबर-1 गांधी नगर में रह रहे हैं। बिजली निगम के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले इन सभी नेताओं को नोटिस जारी किया गया था। इसमें तीन दिन का समय दिया गया। इस अवधि में कुछ नहीं हुआ।

बिजली निगम ने पूर्व सीएम एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना और भाजपा के ही पूर्व विधायक नीलम लंगेह समेत जम्मू में कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।

रविंद्र रैना का कनेक्शन अवैध पाया गया है। एक साल से मीटर रीडर कनेक्शन को काटने के लिए कह रहा था, लेकिन इसे नहीं हटाया गया। आजाद ने चार लाख रुपये का बिल नहीं भरा है। इसी तरह लंगेह ने 1 लाख रुपये बिल का भुगतान नहीं किया है। इस पर कार्रवाई करते हुए बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिए हैं।

और पढ़े  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज: 'पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम', प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

मौजूदा समय में रविंद्र रैना सरकारी आवास गांधीनगर 14ए में, नीलम लंगेह गांधी नगर, जबकि आजाद बंगला नंबर-1 गांधी नगर में रह रहे हैं। बिजली निगम के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले इन सभी नेताओं को नोटिस जारी किया गया था। इसमें तीन दिन का समय दिया गया। इस अवधि में कुछ नहीं हुआ।

टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिए हैं। निगम ने आदेश जारी करते हुए कहा, अब अन्य रसूखदारों पर भी कार्रवाई होगी। पहले भी कई बार बिजली निगम लोगों को बिल भरने के अवसर देता रहा है। अमेस्टी योजना के तहत भी बिलों को आसान किस्तों में अदा करने के लिए पहल की जा चुकी है।

अभी तक लोगों ने इसमें रुझान नहीं लिया है। अब निगम ऐसे बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई कर रहा है। प्रदेश के तीन बड़े नेताओं के कनेक्शन कटने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गरमाया है। अभी मध्यम वर्गीय लोगों के ही कनेक्शन काटे जाते थे, लेकिन इस बार राजनेताओं के भी कनेक्शन काटे गए हैं।

कुल 400 कनेक्शन काटे गए, सरकारी विभागों की बिजली भी काटी

शनिवार देर रात को कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने वाल्मीकि कॉलोनी में 400 से ज्यादा कनेक्शन काटे हैं। साथ ही 400 केवी के दो ट्रांसफार्मर से भी बिजली काटी गई है। यहां पर सफाई कर्मचारी रहते हैं। इसके अलावा एस्टेट विभाग और फ्लोरीकल्चर विभाग का भी कनेक्शन काट दिया गया है।

गार्ड रूम की बिजली कटी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि वह राजोरी-पुंछ के दौरे पर हैं। उन्हें पता चला है कि सुरक्षागार्ड रूम की बिजली काटी गई है। रैना के अनुसार वह अकेले रहते हैं। ज्यादातर समय उनका विभिन्न क्षेत्रों में ही गुजरता है। वह बिजली का भुगतान भी दो से तीन माह के अंतराल में करते हैं। जम्मू पहुंचकर वास्तविक स्थिति पता चल पाएगी।

और पढ़े  सरकारी मदद लेने वालों का ग्रीन कार्ड आवेदन हो सकता है खारिज

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *