उत्तराखंड: एक्टर ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री धामी के लिए लिखा- “धन्यवाद सर”..

उत्तराखंड: एक्टर ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री धामी के लिए लिखा- “धन्यवाद सर”..

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कंपनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग और सब्सिडी के लिए उत्तराखंड में मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार जताया है। जंगली पिक्चर्स ने मुख्यमंत्री को अपने सोशल मीडिया पोस्ट (ट्वीट और इंस्टा) पर टैग करते हुए लिखा है।

‘मुख्यमंत्री धामी और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का सहयोग और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य के लिए हार्दिक धन्यवाद। फिल्म के लिए शूटिंग की अनुमति देने से लेकर सब्सिडी स्वीकृत करने तक उनकी कार्यप्रणाली वास्तव में सराहनीय है। हम एक बार फिर सुरम्य राज्य उत्तराखंड में शूटिंग करने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं’।
जंगली पिक्चर्स के इस पोस्ट को अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा ‘धन्यवाद सर’। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने फिल्म निर्माता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में फिल्म निर्माताओं के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए, छिन गई मासूम की मुस्कान
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…