अंकिता हत्याकांड: 13 मार्च को होगी आरोपी सौरभ की जमानत याचिका पर सुनवाई, 18 मार्च को तय होंगे तीनों हत्यारोपियों पर आरोप

अंकिता हत्याकांड: 13 मार्च को होगी आरोपी सौरभ की जमानत याचिका पर सुनवाई, 18 मार्च को तय होंगे तीनों हत्यारोपियों पर आरोप

अंकिता के 3 आरोपियों में से 1 सौरभ भास्कर की जमानत याचिका पर अब अदालत 13 मार्च को सुनवाई करेगी। अब नियमित केस में तीनों आरोपियों पर आरोप तय करने की तिथि भी आगे बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) के अवकाश पर होने के कारण ये तिथियां निर्धारित की गई हैं।

जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एडीजे के अवकाश पर होने के कारण हत्यारोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि 13 मार्च लगाई गई है। जबकि नियमित केस में आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की गई हैं।

आरोप तय करने के दिन तीनों आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में पेश होंगे। तीनों राज्य की अलग-अलग जेलों में न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत की ओर से संबंधित जेल अधीक्षकों को उनके तलब के आदेश भेजे गए हैं। आरोप तय होने के बाद सत्र परीक्षण शुरू हो जाएगा। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण ने बताया कि अभी केवल सौरभ भास्कर की जमानत याचिका अदालत में दाखिल की गई है।

और पढ़े  नैनीताल: कैंची धाम में 26 होटलों और होम स्टे पर कार्रवाई, 2 सील, कई प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट नहीं थी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…