प्रदेश में पहली बार आयोजित हुआ दिव्यांगों का फैशन शो, भिलाई में रैंप पर दिव्यांगों ने बिखेरा जलवा ।।

Spread the love

प्रदेश में पहली बार आयोजित हुआ दिव्यांगों का फैशन शो,
भिलाई में रैंप पर दिव्यांगों ने बिखेरा जलवा ।।

रिपोर्ट -मेघा तिवारी

===========================
भिलाई में रैंप पर दिव्यांगों ने बिखेरा जलवा, प्रदेश में पहली बार आयोजित हुआ दिव्यांगों के लिए फैशन शो..जज्बे औ हुनूर की हर किसी ने की सराहना..श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था एवम श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई ने किया था आयोजन
==============================
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था एवम श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार भिलाई में प्रदेश स्तरीय दिव्यांग फैशन शो का आयोजन 6 मार्च 2023 को श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में किया गया। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका और अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों के इस फैशन एंड टैलेंट शो में दिव्य हीरोज व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर्स और कृत्रिम अंगों पर अपने वजन को संभालते हुए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.. उन्होने कहा कि ये पल हम सभी के लिए बहुत रोमांचकारी था। पहली बार एक नई सोच के साथ संस्था कि कोशिश थी कि इस फैशन शो का आयोजन किया जाए ।इस फैशन शो को कराने का उद्देश्य दिव्यांगजनो को फैशन के फील्ड में एक प्लेटफार्म देना था और उनके अंदर छुपी प्रतिभा को निखार कर प्रोत्साहित करना था।इस आयोजन में प्रदेश के कई जिलों जैसे,शक्ति, बिलासपुर ,रायपुर राजनांदगांव, बेमेतरा कोरबा,भिलाई ,दुर्ग से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं आयोजन को लेकर श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने कहा कि यह फैशन शो सिर्फ एक फैशन शो नहीं था सही मायने में यह एक टैलेंट शो था जिसमें हम आप सब की एक छोटी सी कोशिश इन दिव्यांगजनों की खुशी का कारण बनी। आशा है की कार्यक्रम से प्रेरित होकर कई सामाजिक संस्थाएं ,संगठन आगे आकर इस तरह के आयोजन भविष्य में जरुर करेंगे
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रेरणा धबार्डे (मिसेज यूनिवर्स बेस्ट परफॉर्मेंस 2022–23) भिलाई , सुश्री पायल जैन ( छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स महिला विंग अध्यक्ष)दुर्ग , श्रीमती प्रतिमा सिंह (मिसेज इंडिया इंटरनेशनल विनर 2022)प्रतापपुर , श्रीमती प्रज्ञा सिंह (राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित शिक्षिका)दुर्ग, श्रीमती निधि अग्रवाल अध्यक्ष (राजश्री फाउंडेशन) रायपुर, श्रीमती टीना खंडेलवाल (इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग एवं चोको मानिया संचालिका)भिलाई, श्री विकास जयसवाल संचालक (आशीर्वाद ब्लड बैंक), श्री प्रवीण भूतड़ा (संचालक वेडिंग कारपोरेट राजेश टेंट हाउस) दुर्ग, डॉक्टर जे दुर्गा प्रसाद राव एकेडमिक डीन भिलाई शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मेघा तिवारी को भी सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्री प्रशांत श्रीवास्तव एवं शमसुद्दीन थरानी द्वारा किया गया तो दिव्यांगजनों का मेकअप सुमन देवांगन (शेडो ब्यूटी पार्लर) दुर्ग और कविता सिंह (स्टाइलिश फ्लो ब्यूटी पार्लर) भिलाई द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा फैशन शो के परिणाम की बात करें तो
दिव्यांग फैशन शो में प्रथम स्थान–खिलेश साहू दुर्ग जिन्हे 2,100 रुपए नगद पुरस्कार,मोमेंटो, सर्टिफिकेट, 4 गिफ्ट हेम्पर मिला तो द्वितीय स्थान –वेंकट लक्ष्मी भिलाई जिन्हे 1,500रुपए नगद,मोमेंटो, सर्टिफिकेट, 4 गिफ्ट हेम्पर, तृतीय स्थान –चंद्रकला राव भिलाई जिन्हे 1,100 रुपए नगद,मोमेंटो, सर्टिफिकेट ,4 गिफ्ट हेम्पर दिया गया जबकि बाकी 20 प्रतिभागी रनरप रहे जिनमें पार्वती साहू –भिलाई,रामेश्वर – भिलाई, सोनराज आनंद– भिलाई, धनेश्वरी वर्मा –रायपुर, बलदेव साहू –रायपुर, भूषण लाल निषाद –बेमेतरा, पद्मा ध्रु– रायपुर,विभीषण कुमार निषाद –रायपुर, सावित्री कौशल – भिलाई, कल्याणी बेलचंदन – भिलाई,गार्गी साहू – बिलासपुर, सविता निषाद – महासमुंद,प्रभा भूरे – भिलाई, हरी सोनवानी – शक्ति,लक्की सोनी – कोरबा, होरी लाल यादव – रायपुर, उर्मिला –राजनांदगांव,जेयुश चक्रवर्ती – बिलासपुर, अश्वन सोनवानी – भिलाई, संदीप कुमार – रायपुर,देवनारायण धीवर – रायपुर रहे जिन्हे 500 रुपए नगद पुरस्कार,मोमेंटी, सर्टिफिकेट और 4 गिफ्ट हेम्पर से सम्मानित किया गया।

और पढ़े  छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

Spread the love
  • Related Posts

    छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

    Spread the love

    Spread the love       रायपुर में लागू की गई नई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर अधिकारियों ने इसके लाभ और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़- ब्रेक फेल होने के बाद पलटी बस, पांच की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveजशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *