अयोध्या राम मंदिर: निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर

Spread the love

अयोध्या राम मंदिर: निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर

निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर

संत-धर्माचार्यों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रगति देखी और बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि 500 साल तक संघर्ष करने के बाद यह दिव्य अवसर आया है। इसके साथ ही राष्ट्र मंदिर के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को रामनगरी के संत धर्माचार्यों को राम मंदिर निर्माण की प्रगति दिखाई। राम मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनकर संत भी निहाल दिखे। संतों ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से राष्ट्र मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
रविवार की सुबह 10:00 बजे करीब 150 साधु संत रामजन्म भूमि परिसर पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय में साधु-संतों को एक-एक करके राम मंदिर निर्माण कार्य की पूरी प्रगति से अवगत कराया
यह पहला अवसर था जब इतनी बड़ी संख्या में साधु संत एक साथ राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचे थे और राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति जान रहे थे। चम्पत राय ने संतो को गर्भ गृह निर्माण, रिटेनिंग वॉल, परकोटा, यात्री सुविधा केंद्र आदि निर्माण कार्यों को दिखाया।
राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती ने कहा कि लाखों रामभक्तों के बलिदान की परिणति यह राम मंदिर निर्माण है। 500 साल तक चले आंदोलन के बाद यह दिव्य अवसर आया है। वेदांती ने कहा कि मंदिर आंदोलन में वह 25 बार जेल गए हैं उनसे ज्यादा खुशी किसे होगी
जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से राष्ट्र मंदिर का भी मार्ग प्रशस्त हो रहा है। इसी तरह अन्य संत भी राम मंदिर निर्माण का साक्षी बनकर निहाल नजर आ रहे

और पढ़े  UP में किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेरहमी से पीटा भी, हुए गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *