Indian Army Soldiers: जहा चीनी सेना से हुआ था खूनी संघर्ष,वहा क्रिकेट खेलते दिखे हमारे भारतीय सेना के जवान

Indian Army Soldiers: जहा चीनी सेना से हुआ था खूनी संघर्ष,वहा क्रिकेट खेलते दिखे हमारे भारतीय सेना के जवान

2020 जून में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ-साथ गालवां घाटी के पास तैनात भारतीय सेना के फॉर्मेशन ने किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए चौकसी बढ़ा दी है। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए इलाके में पेट्रोलिंग और अन्य गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। LAC पर भारतीय सेना ने क्रिकेट जैसी अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया।

सूत्रों के मुताबिक, जिस गलवां घाटी में 2020 में चीनी सेना के साथ खूनी झड़प हुई थी, वहीं भारतीय सेना के जवानों ने क्रिकेट खेला। सेना ने घोड़ों और खच्चरों पर गलवां घाटी के पास सर्वे भी किया। इसके अलावा पैंगोंग झील पर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गलवां घाटी के पास भारतीय सेना के जवान क्रिकेट खेलते दिखे। भारतीय सेना के हवाले से सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेहद ऊंचाई वाले इन क्षेत्रों में तैनात सेना की टुकड़ियां अत्यधिक सर्दियों के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन करती हैं। जिससे प्रतिकूल मौसम के बावजूद जवानों का मनोबल बना रहे।
सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में सेना के कुछ जवान गलवान की बर्फ से ढंकी चोटियों और पथरीली घाटियों में क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए पिच और विकेट का भी इंतजाम किया है। अलग-अलग तस्वीरों में जवान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण करते दिख रहे हैं। <strong>Indian Army Soldiers: जहा चीनी सेना से हुआ था खूनी संघर्ष,वहा क्रिकेट खेलते दिखे हमारे भारतीय सेना के जवान</strong>
हालांकि, भारतीय सेना ने क्रिकेट कहां खेला जा रहा है, उसके सटीक लोकेशन का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह इलाका पूर्वी लद्दाख से जुड़ा हो सकता है। बता दें कि यह गलवां घाटी के उस इलाके के करीब है, जहां जून 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी और 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। बड़ी संख्या में चीनी सैनिक भी हताहत हुए थे, पर चीन ने कभी भी अपनी तरफ से मारे गए सैनिककों की सही संख्या नहीं बताई।

और पढ़े  ग्राउंड रिपोर्ट: हर साल बढ़ रहे कैंसर के मरीज, कहीं तंबाकू सेवन तो कहीं औद्योगिक गतिविधियां जिम्मेदार, पड़ताल

इन तस्वीरों पर भारतीय सेना की लेह स्थित 14 वीं कोर ने ट्वीट किया कि पटियाला ब्रिगेड त्रिशूल डिवीजन ने पूरे उत्साह और शौर्य के साथ शून्य से नीचे के तापमान और अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। हम असंभव को संभव बनाते हैं। भारतीय सेना की टुकड़ियों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास DBO सेक्टर में आयोजित एक आइस हॉकी मैच में भी भाग लिया।

  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान…