धीरेंद्र शास्त्री: बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार,धमकाने-मारने का है आरोप

Spread the love

धीरेंद्र शास्त्री: बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार,धमकाने-मारने का है आरोप

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शालिग्राम को कोर्ट में पेश किया गया है। उस पर दलित परिवार को बंदूक की नोक पर धमकाने और मारपीट करने का आरोप था। वीडियो वायरल होने के बाद 9 दिन पूर्व पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।

बता दें कि गढ़ा गांव में 11 फरवरी को अहिरवार समाज के परिवार में बेटी की शादी हो रही थी। परिवार ने पहले बागेश्वर धाम के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के लिए आवेदन दिया था। लेकिन बाद में निजी कार्यक्रम करने का फैसला किया। शादी की बात पता चलते ही रात करीब 12 बजे धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिगराम साथियों के साथ नशे की हालत में शादी समारोह स्थल पर पहुंच गया। उसने लोकगीत बजाए जाने का विरोध करते हुए उत्पात मचाया। साथ ही लड़की के परिजनों के साथ मारपीट और फायरिंग करके लोगों को धमकाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शालिगराम के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया था।


Spread the love
और पढ़े  बढ़ेंगी राहुल गांधी की मुश्किलें या मिलेगी राहत? पनामा पेपर बयान पर HC में निर्णायक सुनवाई आज
  • Related Posts

    बढ़ेंगी राहुल गांधी की मुश्किलें या मिलेगी राहत? पनामा पेपर बयान पर HC में निर्णायक सुनवाई आज

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दायर याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अब अंतिम सुनवाई होगी। यह मामला केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…


    Spread the love

    जबलपुर बरगी डैम हादसे में मृतकों की संख्या हुई 13, बच्चे समेत दो के शव और मिले

    Spread the love

    Spread the loveजबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह एक पांच वर्षीय बच्चे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *