2023 महिला दिवस:उत्तराखंड- राज्य में महिला सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरुआत, सीएम धामी ने की अहम घोषणाएं

Spread the love

2023 महिला दिवस:उत्तराखंड- राज्य में महिला सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरुआत, सीएम धामी ने की अहम घोषणाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज से राज्य में महिला सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में महिला भागीदारी को प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग तथा गृह विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में बालिकाओं की आत्मरक्षा, गौरा शक्ति एप, महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू किए गए विभिन्न अभियानों की जानकारी दी।
महिला भागीदारी को प्रोत्साहन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम उस संस्कृति के साधक हैं जहां पुरुष की परिकल्पना नारी के बिना अधूरी मानी जाती है। हमारे यहां जहां एक ओर अर्धनारीश्वर की पूजा की जाती है वहीं दूसरी ओर मां जगदम्बा को इस श्रृष्टि का मूल माना जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाली मानसिक और शारीरिक हिंसा की घटनाओं को रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को महिला सुरक्षा प्रहरी के रूप में जाना जाएगा और मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे व्यक्ति या समूह को विशेष अवसरों पर सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने समाज की कुरीति बाल विवाह की पूर्वसूचना पुलिस को देने वाले या रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति या संस्था को दस हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किए जाने और इन कार्यों में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुभारंभ किया एवं महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया।

और पढ़े  पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *