स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में हुआ दीक्षांत समारोह सत्यं वद धर्मं चर से बड़ी कोई दीक्षा नहीं….. महामहिम आरिफ मोहम्मद खान

Spread the love

विशेष संवाददाता – साजिद खान

बिलाल हसन एवं शिवा शुक्ला को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केरल के राज्यपाल माननीय आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, केरल के राज्यपाल, महामहिम आरिफ मोहम्मद खान ने विद्यार्थियों को उद्बोधन देते हुए कहा कि,श् सत्यं वद धर्मं चरश् से बड़ी कोई दीक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी सिद्धांत को केवल जान लेना काफी नहीं है, बल्कि उसे जीवन में आत्मसात करके उसके अनुसार आचरण करना चाहिए। उन्होंने बताया के कानून का अध्ययन सभी को करना ही पड़ता है। हमें अपने प्रत्येक कार्य को परमेश्वर के लिए समर्पित करना चाहिए। जीवन प्रकृति का तोहफा है किंतु जीवन जीने की कला शिक्षा से आती है। हमें महत्वाकांक्षा निसंदेह रखनी चाहिए किंतु आदर्श चरित्र एवं मर्यादा को ध्यान में रखते हुए। उन्होंने कहा की परंपराओं को समझ कर आत्मसात करने से सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी। सभ्य समाज वह है जहां ताकतवर व्यक्ति कमजोर व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने पंचवर्षीय विधि स्नातक के अभिनव दीक्षित एवं अनु गुंज, त्रिवर्षीय विधि स्नातक के हर्ष त्रिपाठी एवं कशिश तिवारी तथा विधि परास्नातक की कु राखी देवी, बिलाल हसन एवं शिवा शुक्ला को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय की एन. सी. सी. कैडेट कुमारी आकांक्षा मिश्रा को 15 दिवसीय शिविर में बेस्ट कैडेट अवार्ड प्राप्त करने के उपलक्ष्य में तथा श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ के छात्र यश गुप्ता को हाई स्कूल परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय द्वारा आयोजित संगोष्ठी में प्रस्तुत शोध पत्रों के संकलन की पुस्तक, डॉ अनुराग अग्रवाल एवं प्रोफेसर तूलिका सक्सेना द्वारा लिखित पुस्तक श्वोकल फॉर लोकलश्, डॉक्टर आलोक सिंह द्वारा संपादित पुस्तक एवं साप्ताहिक समाचार पत्र लोकपहल के दीक्षांत विशेषांक का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में शाहजहांपुर के जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री एस आनंद, मुख्य विकास अधिकारी श्री एस बी सिंह, बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, देवेन्द्र मिश्रा, राम सागर यादव, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के अध्यक्ष बृजेश कुमार वैश्य महासचिव सुधीर कुमार पांडे रामचंद्र सिंघल ,सुरेश सिंघल, फिरोज हसन खान ,ओम सिंह अशोक अग्रवाल, आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इसके अतरिक्त मुमुक्षु शिक्षा संकुल की सभी संस्थाओं के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता का सांप से डसवाकर कत्ल: किसने दिलाया जहरीला कॉमन करैत? डिलीट चैट में दफन पत्नी और प्रेमी का सच

    Spread the love

    Spread the loveमेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में हुई स्कूल संचालक व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अतुल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।…


    Spread the love

    नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में नकली दवाओं का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो एक मंडी से दूसरी मंडी और वहां से छोटे शहरों व मेडिकल स्टोर तक दवाओं की आपूर्ति कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *