भोपाल उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट कांड:अदालत ने सुनाई सभी 8 आतंकियों को सजा; 7 को मृत्युदंड, 1 को हुई उम्रकैद।

भोपाल उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट कांड:अदालत ने सुनाई सभी 8 आतंकियों को सजा; 7 को मृत्युदंड, 1 को हुई उम्रकैद।

विशेष संवाददाता -साजिद खान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एनआईए अदालत ने मंगलवार शाम को भोपाल उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट कांड मे फैसला सुनाते हुए 7 दोषियों को फांसी और 1 को उम्र कैद की सजा सुनाई ।
2017 में हुए भोपाल उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट कांड में नौ आतंकवादियों को दोषी करार दिया गया था इसमें से एक आतंकवादी सैफुल्लाह मुठभेड़ में पहले ही मारा जा चुका है । अदालत ने शेष बचे 8 आतंकवादियों को शुक्रवार को दोषी करार दिया था । मंगलवार शाम 8 बजे इस फैसले को
अदालत में मौजूद आतंकवादियों को सुनाया गया । इस केस में 21 मार्च 2018 को आरोप तय किए गए थे ।‌ शुक्रवार को कोर्ट के विद्वान न्यायाधीश विवेकानंद त्रिपाठी ने आरोपियों को दोषी ठहराया था ।
मंगलवार देर शाम कोर्ट में मौजूद सभी आठों आतंकवादियों को विद्वान न्यायाधीश का सुनाया गया ।
भोपाल पैसेंजर ब्लास्ट कांड में मोहम्मद फैसल, गौस मोहम्मद, मोहम्मद अजहर, आतिफ, सैयद मीर हुसैन, आसिफ इकबाल , मोहम्मद दानिश को फांसी की सजा जबकि एक आतंकवादी
मोहम्मद आतिफ ईरानी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई । भोपाल पैसेंजर विलास कांड में एक आतंकवादी सैफुल्लाह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था ।

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…