केरल के महामहिम का शाहजहांपुर में दौरा,मुमुक्षु महोत्सव के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

Spread the love

केरल के महामहिम का शाहजहांपुर में दौरा,मुमुक्षु महोत्सव के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

केरल के महामहिम राज्यपाल का शाहजहांपुर में दौरा
मुमुक्षु महोत्सव के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे
सुरक्षा के तहत जिलाधिकारी ने बैठक कर जायज़ा लिया

शाहजहाँपुर

केरल के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के दिनांक 1 मार्च को मुमुक्षु महोत्सव के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे इस दौरे के मद्देनज़र जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में
बैठक कर सुरक्षा का जायज़ा लिया
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि सुरक्षा के मद्देनज़र सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा, कि कार्यवाही के अनुपालन आख्या तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी के अधिकारियों को भी स्थल का भ्रमण करने का फरमान जारी किया । जिलाधिकारी ने कहा कि सेफ हाउस एवं रूट की व्यवस्था संबंधित अधिकारी समय से देख कर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने प्रोटोकॉल के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी श आरके गौतम नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह सहित से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वामी सुकदेवानंद कालेज में स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।

और पढ़े  बरेली में खुले नाले में गिरे युवक का नहीं मिल सका सुराग, बचाव अभियान में जुटे 80 कर्मचारी

Spread the love
  • Related Posts

     देहरादून: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। जवान का शव  शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। घटना के…


    Spread the love

    मैनाठेर कांड- 300 तारीखें, 22 गवाह और 26 दस्तावेज, 47 पेज में दोषियों के गुनाह, 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the loveमैनाठेर बवाल के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के पीछे मजबूत चार्जशीट, दमदार पैरवी और गवाही अहम रही। इस केस में तीन सौ तारीखें पड़ीं। 22 गवाह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *