शराब के नशे में भूले पद की मर्यादा,एडीओ मिर्जापुर ने शराब पीकर पीड़ित को दी गालियां ।

शराब के नशे में भूले पद की मर्यादा,एडीओ मिर्जापुर ने शराब पीकर पीड़ित को दी गालियां ।

रिपोर्टर – साजिद खान

शाहजहांपुर –

प्रदेश के मुखिया भले ही अधिकारीयों को शालीनता का पाठ पढ़ाते रहे मगर अधिकारी
उनकी बात को आत्मसात करने के बजाए अपनी ही धुन में जनता से व्यवहार करने पर आमादा है
ताजे मामले में जिले की तहसील जलालाबाद के अंतर्गत तैनात एडीओ मिर्जापुर शराब पीकर नशे में इतना बहक गये कि मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी लेने के लिए पीड़ित से बात करने के दौरान उसको मां बहन की गालियां देते हुए जो करना हो कर लेना तक धमकी दे डाली। जिसके बाद उनकी इस करतूत का आडियों वायरल हो गया
वायरल ऑडियो क्लिप में पीड़ित व्यक्ति बार बार कह रहा कि असभ्य भाषा का प्रयोग मत करिए। मैं पूर्व प्रधान का भांजा हूं।
इस बात पर एडीओ अवनीश सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नेताओं और अधिकारियों को बुरा भला बोलने के साथ चौलेन्ज करते हुए यहां तक कह दिया कि जिसे जो उखाड़ना हो वह उखाड़ ले। वह किसी से डरता नही हैं।
पूरा मामला इस प्रकार है कि जलालाबाद निवासी मंजेश सिंह का ननिहाल मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भौती में है। पिछले साल उनकी नानी की मृत्यु हो गई थी। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगभग 20 दिन पहले मंजेश ने एडीओ अवनीश सिंह को आवेदन दिया था। जब भी मंजेश एडीओ के पास फोन करता था और मृत्यु प्रमाण पत्र की बात करता था तो एडीओ अवनीश सिंह हर बार कल पर टाल देता था।जब 20 दिन बीत गये तो शुक्रवार को मंजेश ने फिर फोन किया। एडीओ अवनीश सिंह शराब के नशे में धुत बैठे थे। जैसे ही पीड़ित ने मृत्यु प्रमाण की बात की तो एडीओ बोले किस नाम से है। तो पीड़ित ने बताया कि लौंग श्री पत्नी बुधपाल के नाम से है। फिर पहले तो एडीओ ने कहा कि कल लेना। जब पीड़ित ने कहा कि आप हर बार कल के लिए कह देते हो इतना समय हो गया अभी तक बन नहीं पाया। फिर क्या था एडीओ अवनीश सिंह अपना आपा खो बैठे और मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देना शुरू कर दिया।

और पढ़े  UP: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़, 20 से ज्यादा गोलियां लगीं
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…