उत्तराखंड: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, आदेश हुए जारी

उत्तराखंड: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, आदेश हुए जारी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को प्रदेश सरकार ने एस्कॉर्ट के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद से त्यागपत्र देने के बाद कोश्यारी दून आ गए हैं। वह डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास में रह रहे हैं। उनके उत्तराखंड लौटने के बाद गृह विभाग ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है।
उन्हें यह सुरक्षा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदान की गई है। इस संबंध में विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्रियों को वाई श्रेणी की सुरक्षा की सुविधा मिली हुई है।

और पढ़े  अग्निवीर भर्ती में सुविधाओं का टोटा: पानी तक को तरसे अभ्यर्थी, टॉयलेट ना बिजली, बढ़ाई परेशानी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…