nAINITAL: 55 प्लस मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में डीजीपी अशोक कुमार बने स्टेट चैंपियन

Spread the love

nAINITAL: 55 प्लस मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में डीजीपी अशोक कुमार बने स्टेट चैंपियन

उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप डीजीपी उत्तराखंड पुलिस ने अपने साथी खिलाड़ी की मदद से जीत ली। 17 फरवरी से 18 फरवरी तक मुखानी रोड स्थित डीएसडी बैडमिंटन अकादमी में 55 प्लस युगल बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार और उनके साथी खिलाड़ी नरेंद्र भुटियानी और प्रतिद्वंद्वी टीम के कमल तिवारी व दिनेश बहुगुणा के बीच खेला गया। डीजीपी अशोक कुमार और नरेंद्र भुटियानी ने प्रतिद्वंद्वी टीम के कमल तिवारी व दिनेश बहुगुणा की जोड़ी को पहले चरण में 29-27, दूसरे चरण में 19-21 और तीसरे चरण में 21-13 से हरा दिया। डीजीपी अशोक कुमार को सभी खिलाड़ियों व अधिकारियों ने बधाई दी।


Spread the love
और पढ़े  राकेश टिकैत पहुंचे हरिद्वार: वन गुर्जरों के हकों की महापंचायत में हुए शामिल, किसानों ने किया स्वागत
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *