नैनीताल पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए एक व्यक्ति को नदी से निकाल कर टाली अनहोनी की घटना.

आज दिनांक 01-06-21 को डायल 112 से थाना काठगोदाम को सूचना प्राप्त हुई की रानीबाग चित्रशिला घाट के पास एक व्यक्ति बीच नदी में अपने हाथ में किसी नुकीली चीज से अपने हाथ में वार कर रहा है उसके नदी में बहने की एवम अप्रिय घटना होने की संभावना है। इस सूचना पर तत्काल चीता मोबाइल में नियुक्त कांस्टेबल करुण मिश्रा व कांस्टेबल प्रेम प्रकाश को मौके में भेजा गया, उक्त कर्मचारी गणों द्वारा मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति नदी के बीच में गहरे पानी में अपने स्वयं के हाथ में किसी नुकीली वस्तु से वार करता हुआ दिखाई दिया उक्त कर्मचारी गणों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर साहस का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को नदी के तेज बहाव से जन सहयोग से सकुशल निकाल कर चौकी मल्ला काठगोदाम लाया गया उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर जिसने अपना नाम जगदीश कांडपाल निवासी मोटाहल्दू बताया और कहा कि में अपने घर का रास्ता भूल गया था जब मैं नदी में नहाने गया तो पानी का अधिक बहाव होने के कारण मैं बाहर नहीं निकल पाया उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर भी प्रतीत हो रहा था जो पूर्ण जानकारी नहीं दे पा रहा था, जिस पर रानीबाग लकड़ी टाल पर जाकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मोटाहल्दू क्षेत्र से एक शव अंत्येष्टि हेतु रानीबाग लाया गया था जिसके परिजनों से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति अंत्येष्टि में आया था तथा मानसिक रूप से कुछ कमजोर है तत्पश्चात उक्त व्यक्ति के परिजनों के संबंध में जानकारी कर उसके परिजनों को घटना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए उसके परिजनों से संपर्क कर उक्त व्यक्ति को सकुशल सुपुर्द किया गया, जनपद पुलिस के इस कार्य की परिजनों द्वारा प्रशंसा की गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…