उत्तराखंड: राज्य सरकार ने 6 महिने के लिए बिजली-पानी के बिल किए माफ,जारी किया शासनादेश।

Spread the love

उत्तराखंड: राज्य सरकार ने 6 महिने के लिए बिजली-पानी के बिल किए माफ,जारी किया शासनादेश।

सरकार ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों के बिजली और पानी के बिल माफ कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। भू-धंसाव के चलते करीब 30 प्रतिशत जोशीमठ प्रभावित है। यहां करीब 863 घरों में दरारें आईं हैं। जबकि 181 भवनों को पूरी तरह से असुरक्षित घोषित किया गया है।
वर्तमान में 253 परिवारों के 920 सदस्यों को अस्थायी शिविरों में रखा गया है। इस संबंध में 30 जनवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में आपदा प्रभावितों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। जिसमें प्रभावित लोगों के नवंबर 2022 से अगले छह माह तक के लिए बिजली-पानी के बिल माफ किए जाने का भी फैसला लिया गया था।
शनिवार को इस संबंध शासन की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। इससे प्रभावित परिवारों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार की ओर से बैंकों की ऋण वसूली पर एक साल के लिए रोक लगाने की बात कही गई थी। इस कड़ी में सहकारी बैंकों की ऋण वसूली पर रोक का शासनादेश पहले ही जारी हो चुका है।


Spread the love
और पढ़े  होर्मुज: 'खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित', अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

Related Posts

पश्चिम एशिया तनाव: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल, होर्मुज पर मंथन

Spread the love

Spread the loveपश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू…


Spread the love

चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी

Spread the love

Spread the loveकोलकाता में चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *