Revenge Porn:- बीते कुछ महीनों में रिवेंज पोर्न की आ गई बाढ़, सैकड़ों युवतियां फंसी इनके जाल में, क्या है रिवेंज पोर्न ।

Spread the love

Revenge Porn:- बीते कुछ महीनों में रिवेंज पोर्न की आ गई बाढ़, सैकड़ों युवतियां फंसी इनके जाल में, क्या है रिवेंज पोर्न ।

नेपाल में रिवेंज पोर्न (पोर्न के जरिए युवतियों को ब्लैकमेल करने) की घटनाओं में गुजरे कुछ महीनों में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे देश के साइबर ब्यूरो की चुनौतियां बढ़ गई हैं। ब्यूरो ने इस सिलसिले में कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं। उन लोगों पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसग्रेशन एक्ट के तहत मुकदमा दायर किया गया है।नेपाल के कानून में बिना संबंधित व्यक्ति की सहमति के उसकी उत्तेजक या अश्लील तस्वीर को सोशल मीडिया पर डालने को रिवेंज पोर्न के रूप में परिभाषित किया गया है। खास कर युवतियों को इसका शिकार होना पड़ रहा है। बीते वित्त वर्ष के जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक देश में साइबर अपराध के 4,646 मामले दर्ज हुए। उनमें रिवेंज पोर्न के 1,011 मामले शामिल हैं। इस वित्त वर्ष में अब तक रिवेंज पोर्न के 680 मामले दर्ज हो चुके हैं। नेपाल में वित्त वर्ष जुलाई से जून तक होता है।
साइबर ब्यूरो के अधिकारियों ने कुछ खास मामलों की जानकारी मीडिया को दी है। इसके तहत सिमी (असली नाम नहीं) नाम की युवती के फेसबुक मेसेंजर पर एक अनजान व्यक्ति संदेश आया। उसमें सिमी की खूबसूरती की तारीफ की गई थी। उस व्यक्ति ने बताया कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहता है और सिमी को जानता है। इसके बाद वे दोनों फेसबुक मेसेंजर के जरिए लगातार बातचीत करने लगे। उस व्यक्ति ने सिमी के सामने कि एक डांस क्लब में नौकरी करने का प्रस्ताव रखा। कहा कि वहां डांस के बदले उसे 18 लाख नेपाली रुपये की मासिक तनख्वाह मिलेगी। आने-जाने का टिकट भी फ्री होगा। इस 19 वर्षीया सिमी ने हां कह दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने सिमी से कुछ अर्ध नग्न तस्वीरें और वीडियो मंगवाए। कुछ रोज बाद वह सिमी को ब्लैकमेल करने लगा। उसने उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर दिया। इसके बाद सिमी ने साइबर ब्यूरो के पास केस दर्ज कराया।

और पढ़े  बाबा वेगा- पेट्रोल-डीजल और LPG पर आने वाला है बड़ा संकट? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल, जानिए सच्चाई...

इसी तरह टिक-टॉक या इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर फ्रेंड बने लोगों ने कई युवतियों को फांसा है। एक मामले में एक लड़की की नग्न तस्वीर मंगवाने के बाद एक व्यक्ति ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि अगर उस युवती ने दो लाख रुपये नहीं दिए, तो वह उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे अपराधी ज्यादातर वैसी युवतियों को शिकार बना रहे हैं, जो अकेले रहती हैं या अकेलेपन की शिकार हैं।
साइबर ब्यूरो के प्रवक्ता भोताहिती राय ने अखबार काठमांडू पोस्ट से बातचीत में कहा कि ऐसे मामलों की संख्या की इतनी तेजी से बढ़ी है कि ब्यूरो के लिए उनकी पड़ताल करना मुश्किल पड़ रहा है। राय ने बताया कि ऐसे अपराधों में कोरोना महामारी के दौरान तेजी से इजाफा हुआ, जब लोगों को लॉकडाउन के कारण महीनों तक अपने घरों के अंदर रहना पड़ा। उन्होंने कहा- तब से अन्य साइबर अपराधों के साथ-साथ रिवेंज पोर्न की घटनाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

साइबर ब्यूरो के मुताबिक रिवेंज पोर्न के कई मामलों में पुराने दोस्त और यहां तक कि रिश्तेदार भी शामिल हुए हैं। कुछ मामलों में प्रेम संबंध टूटने के बाद पहले लिए गए फोटो या वीडियो के जरिए एक्स बॉय फ्रेंड ने ऐसा जुर्म किया है।


Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंचे, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 14 साल बाद कोलकाता पहुंचे। चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान वह ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे। दौरे में…


    Spread the love

    यूपी- बेटी का गमछे से गला कस रही थी मां, 10 साल के बेटे ने बनाया वीडियो, इसलिए मासूम को मारा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई से दिल चीरने वाली खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में कलह इस कदर हावी हुई की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *