G-20- स्मृति ईरानी आज 10 बजे करेंगी 2 दिवसीय बैठक का शुभारंभ,आज से महिला सशक्तीकरण पर मंथन शुरू।

G-20- स्मृति ईरानी आज 10 बजे करेंगी 2 दिवसीय बैठक का शुभारंभ,आज से महिला सशक्तीकरण पर मंथन शुरू।

अर्थव्यवस्था, नेतृत्व और कार्यक्षेत्र में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी के लिए शनिवार को जी-20 एमपावर समूह की बैठक फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन में होगी। इसके लिए शुक्रवार की शाम विदेशी मेहमान शहर में आ गए। उनका भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ सुबह 10 बजे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। समापन में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई महिला सशक्तीकरण के पहल की जानकारी देंगे।11 और 12 फरवरी को होने वाली बैठक के लिए जी-20 देशों के मेहमानों का दल स्पेशल चार्टर से शुक्रवार की शाम खेरिया एयरपोर्ट पहुंचा। उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत के बाद मेहमान रॉयल बग्गियों से बाहर आए। होटल तक के वीआईपी रोड पर उनके लिए हर चौराहे पर देश की लोककला और नृत्य का प्रदर्शन किया गया। ड्रोन के जरिए और स्कूली बच्चों ने मेहमानों पर फूलों की बारिश की। एयरपोर्ट से होटल के बीच 23 जगह मेहमानों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

-महिलाओं को सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करने लायक बनाना
– डिजिटल स्किल और फ्यूचर स्किल को बढ़ावा देना

– महिला उद्यमिता और कार्यक्षेत्र में ज्यादा महिलाएं शामिल हों
– महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की वजह से बदलाव को प्राथमिकता

और पढ़े  UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…