अल्मोड़ा / मानिला :- हादसा : गहरी खाई में गिरी कार चालक की हुई दर्दनाक मौत।

तहसील सल्ट अंतर्गत मरचूला के राजस्व क्षेत्र कूपी में पीतल नगरी के पास एक मारुति डिजायर कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में कार चालक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि कार सवार अन्य चार लोग घायल हो गए।
मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मरचूला के कूपी राजस्व क्षेत्र में पीतल नगरी के पास एक बैंड पर ग्राम बूढ़ाकोट की ओर से रामनगर जा रही एक मारुति डिजायर कार संख्या डी एल 5सी एफ 4117 अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। सूचना मिलने पर तहसीलदार दिलीप सिंह, थाना सल्ट के थानाध्यक्ष धीरेंद्र पन्त पुलिस कर्मियों सहित पटवारी कौसल चौहान घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। जहां ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल से घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान कार चालक मेहरबान सिंह पुत्र राम उम्र 60 वर्ष निवासी बूढ़ा कोट की मौके पर मौत ही गयी।
कार सवार गंभीर रूप से घायलों में हरीश सिंह पुत्र मेहरवान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बुढ़ाकोट ,लक्ष्मी देवी पत्नी प्रसन्न राम उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसिया गंगाश्री, जगतराम पुत्र राजाराम उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम भौन डांडा,गुड्डी देवी पत्नी हिम्मत राम उम्र 50 वर्ष निवासी भैंसिया गंगाश्री को रामनगर चिकित्सालय के लिए भेजा गया।

और पढ़े  हल्द्वानी पहुंचे नितिन नवीन: कांग्रेस पर बरसे, कहा- दलितों का अपमान करने वाले कभी सम्मान नहीं कर सकते
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…