कन्नौज-रेलवे लाइन पर ट्रेन से हादसा , अधेड़ के कटे पैर , मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर

रिपोर्टिंग – मेघा तिवारी

कन्नौज-रेलवे लाइन पर ट्रेन से हादसा , अधेड़ के कटे पैर , मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर

कन्नौज। ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ घायल हो गया । लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । वही इसकी सूचना पुलिस को दी । घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया । कन्नौज गुरसहायगंज कोतवाली चौकी मझपुरवा के अंतर्गत मुरादगंज गांव के ताज टेंट हाउस के सामने रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के पैर कट गए। हादसे को देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वही की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। जांच के दौरान उसकी तलाशी लेने पर जेब से पर्ची निकली। जिसमें गुड्डू बजरिया छिबरामऊ के साथ-साथ फोन नंबर अंकित था। पुलिस ने फोन कर सूचना दी। सूचना के आधार पर अधेड़ का नाम मदन मुरारी गुप्ता पुत्र राजबहादुर गुप्ता निवासी मोहल्ला बजरिया थाना छिबरामऊ कन्नौज बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मचा। गंभीर हालत को देखते हुए तिर्वा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उपचार के लिए कानपुर रिफर कर दिया।

और पढ़े  UP विधान परिषद चुनाव: प्रदर्शन दोहराने के बाद गहरी चिंता में भाजपा, यहां सपा की मजबूती बरकार
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…