देहरादून: आग से खेल चालक ने जल रहे कंटेनर को 3 किमी दूर फायर स्टेशन पहुचाया |

Spread the love

देहरादून: आग से खेल चालक ने जल रहे कंटेनर को 3 किमी दूर फायर स्टेशन पहुचाया |

आग की लपटों से घिरे कंटेनर (ट्रक) को चालक सुझबूझ दिखाते हुए करीब तीन किमी हाईवे और औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की सड़क से होता हुआ फायर स्टेशन ले गया। यहां दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि रामपुर स्थित अब्दुल कबाड़ी के यहां कंटेनर में गत्ता लोड किया जा रहा था। तभी यह घटना घटी।

बीती बुधवार रात गत्ता लोड करने के बाद जैसे ही कंटेनर को बंद किया जा रहा था, आचनक धुंआ उठने लगा। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने पानी और रेत से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़क गई। लोगों ने फायर सर्विस को संपर्क करना चाहा, लेकिन नंबर नहीं लगा। फिर चालक अवनीश पांडेय ने हिम्मत जुटाते हुए जलते हुए कंटेनर को फायर स्टेशन ले जाने का फैसला किया।

वह जलते हुए कंटेनर को करीब तीन किमी दून-पांवटा हाईवे के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की सड़क से होता हुआ सेलाकुई स्थित फायर स्टेशन पहुंचा। जैसे ही दमकल कर्मियों ने गेट पर जलता हुआ कंटेनर देखा, भौचक्के रह गए। बिना देरी किए फायर स्टेशन ऑफिसर रमेश चंद गौतम की की अगुवाई में आग बुझाने में दमकम कर्मी जुट गए।

छत के हिस्से को काटा

कंटेनर के चारों तरफ से बंद होने की वजह से ग्राइंडर की मदद से पहले छत के कुछ हिस्से को काटा गया। जहां से पानी की बौछारें कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली। आग से कंटेनर को भी काफी नुकसान पहुंचा। एफएसओ ने बताया कंटेनर में लदे स्क्रैब को रोशनाबाद हरिद्वार ले जाया जा रहा था।

और पढ़े  आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *