नवविवाहिता को मार फांसी पर लटकाया,मृतका के परिजनों ने लगाएं गंभीर आरोप।

नवविवाहिता को मार फांसी पर लटकाया,मृतका के परिजनों ने लगाएं गंभीर आरोप।

रिपोर्टर -मेघा तिवारी

दहेज के कारण हत्या का आरोप
नवविवाहिता को मार फांसी पर लटकाया
मृतका के परिजनों ने लगाएं गंभीर आरोप
8 महीने पहले हुई थी शादी
“बाइक और सोने की चैन मांग रहे थे ससुराल पक्ष”
कन्नौज की रहने वाली थी मृतका

नरसिंहपुर में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला, फंदे से लटकी महिला की शादी 8 महीने पहले हुई थी आरोप है कि तभी से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे..
दरअसल मृतक राधा की शादी 8 महीने पहले कायमगंज जनपद के कुलदीप पुत्र पप्पू निवासी नरसिंहपुर के साथ दान दहेज देकर की थी पर दहेज लोभी इससे खुश ना होकर वह आए दिन राधा से मारपीट करते रहे और बीती रात उन्होंने मारकर राधा को फांसी के फंदे पर लटका दिया वहीं जब परिजन बेटी की ससुराल पहुंचे तो बेटी को फांसी पर लटकता देख होश खो बैठे और उन्होंने सूचना पुलिस को दी वही ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए…पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है वही पुलिस जांच में जुटी हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी… हमारी संवादाता ने परिजनों से बात की तो उन्होंने कहा की उन्हें न्याय चाहिए साथ ही आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की.

और पढ़े  प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय है मानसून, आज इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…

    वाराणसी में बाढ़: PM मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

    काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा…