Child trafficking: 5 लाख में लड़का और 2 लाख में बेचते थे लड़की,पुलिस ने बच्चा तस्करी करने वाले दंपती को किया गिरफ्तार

Spread the love

Child trafficking: 5 लाख में लड़का और 2 लाख में बेचते थे लड़की,पुलिस ने बच्चा तस्करी करने वाले दंपती को किया गिरफ्तार

5 दिन की बच्ची की तस्करी के मामले में गिरफ्तार पटियाला निवासी चरणबीर सिंह और उसकी पत्नी परविंदर कौर से पुलिस की पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि वह दो लाख रुपये में लड़की और चार से पांच लाख रुपये में लड़के का सौदा करते थे। अब तक छह बच्चों के तस्करी का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें से फरीदकोट निवासी मनजिंदर सिंह और उसकी पत्नी परविंदर कौर को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब इन आरोपियों से पूछताछ में पांच दिन के बच्चे के अलावा पांच और बच्चों के तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इनके परिजनों को बुलाकर पूछताछ की है। इनमें से दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है। यह दोनों आरोपी जरूरतमंद लोगों के साथ बच्चों का सौदा करते थे।

मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बच्चा तस्कर गिरोह तीन टीम बनाकर काम करते थे। इनकी पहली टीम में तीन लोग शामिल हैं। इनमें दो युवक सन्नी और लेंबर के साथ एक महिला अमरोह शामिल है। यह टीम गरीब लोगों के संपर्क में रहती थी। यहां से यह 70 से 80 हजार रुपये में बच्चों का सौदा करके खरीदते थे।

और पढ़े  हत्या: पहले दांत से कान काटा, फिर दांत तोड़े, मृतक के बेटे-पत्नी के सामने दिखाई हैवानियत

दूसरी टीम में जो दंपती न्यायिक हिरासत में है, वह काम करता था। यह टीम पहली टीम से बच्चे को लेकर तीसरी टीम तक पहुंचाती थी। तीसरी टीम में पटियाला निवासी चरणबीर सिंह और उसकी पत्नी परविंदर कौर शामिल थे। इनका काम होता था कि यह ऐसे परिवारों से संपर्क करते थे जिनको बच्चे की जरूरत होती थी। इसके बाद बच्चों को दो लाख से पांच लाख रुपये तक में बच्चे का सौदा करके बेचते थे।


Spread the love
  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 132 आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ कैश बरामद

    Spread the love

    Spread the loveलुधियाना पुलिस ने कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी फर्जी वायरस अलर्ट भेजकर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते…


    Spread the love

    हत्या: पहले दांत से कान काटा, फिर दांत तोड़े, मृतक के बेटे-पत्नी के सामने दिखाई हैवानियत

    Spread the love

    Spread the loveअवैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। हैवानियत दिखाते हुए आरोपी अशोक मसीह ने पहले डेविड मसीह को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *