कोटद्वार गढ़वाल : महाविद्यालय पैठाणी में आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को नशे से शरीर मे पड़ने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राठ महाविधालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी ने छात्रों को शपथ दिलाई।

Spread the love

प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान महामारी के दौर में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती है व नशा करने वाला व्यक्ति स्वस्थ नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि धूम्रपान, तम्बाकू, शराब या अन्य प्रकार का नशा करने से शरीर खोखला बन जाता है। नशा व्यक्ति के शरीर में फेफड़े, लीवर व हार्ट को धीरे- धीरे नुकसान पहुंचता है। कोविड़ से संक्रमण भी ऐसे ब्यक्तियों पर प्रमुखता से हो रहा है जिनके फेफड़े, हार्ट व लीवर कमजोर हैं। प्राचार्य नेगी ने छात्रों व युवाओं से हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय दोषापानी चौखुटा, नैनीताल से डॉ. एम. सी. आर्य, राठ महाविद्यालय से डॉ. राजीव दुबे, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. देवकृष्ण ने व्याख्यान दिया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस ने बनाई BJP को घेरने की रणनीति, पेपर लीक, चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर आक्रामक रुख
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *