6 जनरेटर चोर गिरफ्तार,अयोध्या की खंडासा पुलिस व सर्विलांस सेल को मिली सफलता।

Spread the love

6 जनरेटर चोर गिरफ्तार,अयोध्या की खंडासा पुलिस व सर्विलांस सेल को मिली सफलता।

अयोध्या

जनपद अयोध्या की खंडासा पुलिस व सर्विलांस सेल को मिली सफलता।बिजली के जनरेटर चोरी करने वाले 6 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दस जनरेटर बरामद, खंडासा पुलिस ने मडहा पुल इब्राहिमपुर के पास से किया गिरफ्तार, सभी पकड़े गए चोर थाना कैंट क्षेत्र के, पकड़े गए सभी चोर टेंट हाउस लाइट डीजे का करते हैं काम, शादी विवाह समारोह से जनरेटर करते थे चोरी,जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनरेटर चोरी के दर्ज हुए थे मुकदमे। लगभग 28 हजार रुपए में बेचते थे जनरेटर। वह एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 2022 में जनरेटर चोरी को लेकर एक तहरीर प्राप्त हुई थी जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था और घटना का अनावरण करने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दिया था सर्विलांस सेल की मदद से इस चोरी की घटना का अनावरण किया गया। इस चोरी में 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार किए गए है। इनके पास से 10 जनरेटर चोरी के बरामद किए गए है। इनसे पूछताछ में पता चला है कि यह लोग चोरी काफी समय से कर रहे थे। इन लोगों पर पहले से 8 मुकदमे जनरेटर चोरी के अलग-अलग थाने क्षेत्रों में दर्ज हैं। जो हम लोगों ने जनरेटर बरामद किए हैं जिनमें 8 जनरेटर उन मुकदमों से संबंधित है। इन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। जिन टीमों ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/डीआईजी मुनिराज जी के द्वारा सराहनीय कार्य के लिए 20 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की गई है।

और पढ़े  राममंदिर चंदा विवाद: टिन्नू की तिकड़ी खोल सकती है राज, पकड़े गए कर्मी मात्र मोहरा,कही पर्दे के पीछे बड़े खिलाड़ी तो नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- सांसद लल्लू सिंह व महंत परशुराम दास की अगुवाई में मां सरयू को चढ़ी 1100 मीटर लंबी चुनरी, विश्व शांति का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love        मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पुरुषोत्तम मास के अंतिम पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को…


    Spread the love

    irport: जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान, नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveA   नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी, वे सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। उन्होंने नए शुरू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *