Budget: आज भारत में निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार, शुरू हुआ राष्ट्रपति का अभिभाषण

Budget: आज भारत में निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार, शुरू हुआ राष्ट्रपति का अभिभाषण

आज से संसद के बजट सत्र की हुई शुरुआत। राष्ट्रपति ने आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की कई उपलब्धियों की चर्चा कीं। उन्होंने केंद्र सरकार को निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार बताया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि शांति तभी संभव है, जब आप राजनीतिक और सैन्य रूप से सक्षम होंगे, इसलिए भारत अपनी सैन्य शक्ति को भी आधुनिक करने पर जोर दे रहा है। पूरी दुनिया इस वक्त भारत की ओर उम्मीद से देख रही है। भारत का लोकतंत्र हमेशा से समृद्ध था। एक राष्ट्र के रूप में भारत की पहचान अमर थी, अमर है और आगे भी अमर रहेगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम मुश्किल लक्ष्य रखें और उन्हें हासिल कर के दिखाएं। जो पूरी दुनिया के देश करने की सोच रहे हैं, उसे हम भारतवासी पहले कर के दिखाएं। आइए अपने लोकतंत्र को समृद्ध करते हुए हम अपने संकल्पों पूरा करें।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अफगानिस्तान और यूक्रेन जैसे देशों में संकट में फंसे अपने नागरिकों को वापस लेकर आए हैं। भारत ने आतंकवाद को लेकर जो कड़क रुख अपनाया है, उसे भी आज दुनिया समझ रही है। इसलिए आतंक के विरोध में भारत की आवाज को हर मंच से गंभीरता से सुना जा रहा है। यूएन में भी भारत ने आतंकवाद पर अपनी भूमिका को स्पष्ट किया है। साइबर सुरक्षा की चिंताओं को भी सरकार पूरी दुनिया के सामने रख रही है।

और पढ़े  9/11 की 25वीं बरसी: इराक-अफगानिस्तान की जंग में 7000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों की गई जान, क्या हासिल हुआ?

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सुगम्य योजना से भारत के दिव्यांगों को लाभ हुआ है। भारत में सरकार की योजनाओं का असर वृहद हुआ है। आज युवा इनोवेशन में ताकत दिखा रहे हैं। देश में स्टार्टअप की संख्या 90 हजार के पार हो गई है। अग्निवीर योजना से भी युवाओं को फायदा होगा। सरकार ने 2014 से 2022 तक 60 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोले हैं। 2014 के बाद से छात्रों के लिए ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट सीटें दोगुनी हो चुकी हैं। देश में इस दौरान पांच हजार से ज्यादा खोले गए हैं। इसी प्रकार फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कई रिकॉर्ड बने हैं। पीएम ग्राम सड़क योजना में नौ वर्षों में सड़कों का नेटवर्क दोगुना हो गया। देश की 99 प्रतिशत बस्तियां सड़क मार्ग से जुड़ चुकी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश के कोने कोने से भारत की प्रतिभाओं को निखारने और निकालने के लिए खेल इंडिया गेम्स का भी आयोजन कर रही है। हमारी सरकार दिव्यांगों को लेकर भी सक्रिय है और साइन लैंग्वेज पर भी काम कर रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं। देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक हुई है एवं महिलाओं का स्वास्थ्य भी पहले के मुकाबले और बेहतर हुआ है। यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश न हो।

  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…