एसिड अटैक: लखनऊ में रात 9 बजे एसिड अटैक से मची सनसनी,2 संदिग्ध ने घर में घुसकर मां-बेटे पर डाला तेजाब

एसिड अटैक: लखनऊ में रात 9 बजे एसिड अटैक से मची सनसनी,2 संदिग्ध ने घर में घुसकर मां-बेटे पर डाला तेजाब

उत्तरप्रदेश-

लखनऊ में एसिड अटैक की वारदात से सनसनी फैल गई। घर में घुसकर दबंगों ने मां-बेटे पर एसिड डाल दिया। गंभीर अवस्था में किशोर और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड में शनिवार रात नौ बजे मां-बेटे पर एसिड अटैक किया गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। वहीं दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विराम खंड-3 में विकास वर्मा, विक्की और उनकी मां अनीता वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात साढ़े नौ बजे अज्ञात दो युवकों ने दरवाजे पर दस्तक दी। मां ने दरवाजा खोला तो पीछे से विकास भी आ गया। अचानक दोनों लड़के एसिड फेंककर भाग गए। आकाश उर्फ विक्की वर्मा ने बताया कि रात करीब 9 बजे की बात है।

घर में मेरी मां, मेरा छोटा भाई विकास वर्मा मौजूद था। अज्ञात लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाया। मां ने दरवाजा खोला। मां के दरवाजा खोलने के बाद अज्ञात युवकों ने कहा कि विक्की और विकास को बुला दो। बुलाए जाने की आवाज सुनकर छोटा भाई विकास जैसे ही घर से निकला उसने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया।
चेहरा व सीना झुलसा
आकाश के मुताबिक तेजाब से मेरे भाई का चेहरे और सीना झुलस गया है। भाई को बचाने के लिए मां ने कोशिश की तो उन पर भी तेजाब डाल दिया। भाई और मां ने बचाने के लिए शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। पड़ोसियों की मदद से दोनों को लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़े  अयोध्या- कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद धर्मेन्द्र यादव

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध
प्रभारी निरीक्षक गोमती नगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी में दिख रहा कि वारदात से कुछ देर पहले दो लड़के एक-एक बोतल लिए जा रहे हैं। इनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। क्योंकि दोनों चेहरा नीचे किए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…