Tata Price: टाटा की कार खरीदना होगा महंगा दाम बढ़ाने की तैयारी में टाटा मोटर्स..

Spread the love

Tata Price: टाटा की कार खरीदना होगा महंगा दाम बढ़ाने की तैयारी में टाटा मोटर्स..

आप भी टाटा की कार खरीदने का बना रहे हैं मन तो हमारी इस खबर को जरूर पढ़ें। भारत की प्रमुख कार कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने जा रही है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जल्द ही दामों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। हम आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन कारों के दाम बढ़ सकते हैं और कब से बढ़ाया जा सकता है।

महंगी होंगी ये टाटा की कारें-

टाटा मोटर्स की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी नए साल में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। कंपनी एक फरवरी 2023 से अपनी कारों के दामों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक एक फरवरी 2023 से कारों के दाम में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। मौजूदा कीमत के मुकाबले एक फरवरी से कंपनी की कारें 1.2 प्रतिशत तक महंगी हो जाएंगी। कीमतों में बढ़ोतरी कार के मॉडल और वैरिएंट के मुताबिक अलग-अलग होगी।
कंपनी भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कारों की बिक्री करती है। लेकिन एक फरवरी से जिन कारों के दामों में बढ़ोतरी होने जा रही है, उनमें सिर्फ आईसीई सेगमेंट की कारें शामिल हैं। फिलहाल कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट की कारों की कीमतों को नहीं बढ़ा रही है।

कंपनी के पैसेंजर सेगमेंट के पोर्टफोलियो में कई कारें आती हैं। हैचबैक सेगमेंट में कंपनी की ओर से टियागो ऑफर की जाती है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अल्ट्रोज आती है। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में टिगोर और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कंपनी पंच की बिक्री करती है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कंपनी नेक्सन की बिक्री करती है तो मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हैरियर आती है। प्रीमियम एसयूवी के तौर पर कंपनी सफारी को ऑफर करती है।

और पढ़े  विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

Spread the love
  • Related Posts

    ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

    Spread the love

    Spread the loveक्या 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लग सकता है? संसद से एक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद यही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही…


    Spread the love

    झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *