मोटाहल्दू: गौला खनन कारोबारियों का 46 वें दिन भी धरना जारी।

मोटाहल्दू: गौला खनन कारोबारियों का 46 वें दिन भी धरना जारी।

रेट नहीं तो गेट नहीं के नारे के साथ राजमार्ग पर गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले 46 वें दिन धरना जारी रहा। वाहन स्वामियों ने कहा कि विस्तारीकरण की सैद्धांतिक सहमति के शेष बचे 24 दिन के लिए खनन व्यवसायी अपनी गाड़ियां गौला नदी में नहीं उतारेंगे।केंद्र सरकार ने गौला नदी की लीज विस्तारीकरण के लिए वैकल्पिक तौर पर 28 फरवरी तक सैद्धांतिक सहमति दी है। कारोबारियों ने इसे नाकाफी बताते हुए खनन निकासी नहीं करने की बात कही है। उनका कहना है कि वाहनों को रिलीज कराने में ही उनका काफी खर्च हो जाएगा। इसके बाद यदि लीज की अवधि नहीं बढ़ी तो खनन व्यवसायियों को बेवजह नुकसान उठाना पड़ेगा। संघर्ष समिति के संयोजक रमेश जोशी ने कहा कि सरकार ने एक माह गौला खोलने की सैद्धांतिक सहमति तो दे दी है परंतु इस अवधि के लिए वाहन रिलीज कराना स्वामियों का पैसा बर्बाद करना है। उन्होंने कहा कि इस समय एक गाड़ी आरटीओ कार्यालय से रिलीज कराने के लिए एक लाख रुपया चाहिए। सरकार को कम से कम तीन महीने का एक्सटेंशन लेना चाहिए।
मोटाहल्दू में 46 वें दिन चले धरने में रमेश चंद्र जोशी, जीवन कबडवाल, हरीश चंद्र पांडे, लवली गिल, मोहम्मद शादा, ललित जोशी, गोकुल भट्ट, राजू चौबे, मदन उपाध्याय, इंदर सिंह नयाल, पूरन पाठक, मनोज बिष्ट, नवल जोशी, नरेंद्र नैनवाल, सावन पथनी, बसंत जोशी, अनिल पंत, दीपक बचखेती, भुवन चंद्र पवार, मनोज चौधरी, अमरदीप पांडे, बंशीधर भट्ट, उमेश बर्जवासी, रेवाधर जोशी, संजय शर्मा, देवेंद्र पाल, गुड्डू पांडे, गणेश चंद्र, हरीश मेहता समेत कई वाहन स्वामी मौजूद

और पढ़े  देहरादून: सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, अब मामले में फिर लगेगी नई तारीख
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…