उत्तराखंड: राज्य के मुख्यमंत्री ने किया साफ,बोले- चारधाम यात्रा को नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित..

उत्तराखंड: राज्य के मुख्यमंत्री ने किया साफ,बोले- चारधाम यात्रा को नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित..

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की वजह से बदरीनाथ यात्रा को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री धामी ने साफ कर दिया कि जोशीमठ से चारधाम यात्रा प्रभावित नहीं होगी। चारधाम यात्रा पहले की तरह ही संचालित होगी।

धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर बार-बार भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। ऐसी स्थिति नहीं है। वहां 70 प्रतिशत दुकाने खुली हैं। काम काज सामान्य रूप से चल रहा है। औली में लोगों का लगातार आना-जाना बना है। चारधाम यात्रा 4 महीने बाद शुरू होने वाली है। इसलिए संशय की स्थिति पैदा नहीं करे। सभी लोगों को सहयोग करना है। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जोशीमठ को मुद्दा बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा यह समय राजनीति करने का समय नहीं है। जोशीमठ में जो आपदा आई है।

उसके लिए जो समुचित प्रबंध हो सकता है। सरकार की ओर से जितने भी काम किए जा सकते हैं किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आठ संस्थान वहां पर काम कर रहे हैं, केंद्र सरकार की सभी टीमें वहां लगी हैं। सरकार पुनर्वास की योजना पर काम कर रही हैं।

और पढ़े  मां-बेटे की कहानी: 14 वर्षीय जतिन की हार्ट अटैक से मौत, सदमा नहीं सह सकी मां ने नदी में लगाई छलांग
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…