2023 Republic day:उत्तराखंड- राज्य में बेहतर काम के लिए 96 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राज्यपाल के द्वारा सम्मान ||

2023 Republic day:उत्तराखंड- राज्य में बेहतर काम के लिए 96 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राज्यपाल के द्वारा सम्मान ||

Republic day 2023 पर बेहतर काम के लिए 96 पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा सम्मान देंगे। पुलिस मुख्यालय ने इसे लेकर सूची जारी की है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी नरेंद्रनगर दिनेश चंद्र बडोला व इंस्पेक्टर पूरण सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवा पदक मिलेगा।

तो वहीं, पुलिस उपाधीक्षक जनपद चंपावत विपिन चंद्र पंत, निरीक्षक एसडीआरएफ हर्षवर्धन, निरीक्षक एसडीआरएफ हरक सिंह, एसआई दूरसंचार ख्याली दत्त जोशी, गजपाल सिंह रावत, अपर उप निरीक्षक मंगल सिंह, योगेंद्र सिंह व दिनेश चंद्र को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व विशिष्ट कार्य के लिए प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र पंत, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार प्रमोद पेटवाल व एसआई विमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा।

साथ ही 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न व 70 पुलिस कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़े  कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…