उत्तराखंड: इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड व पीसीएस मुख्य परीक्षा की स्थगित, दी गई नई तारीख अब इस दिन होगी परीक्षा

Spread the love

उत्तराखंड: इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड व पीसीएस मुख्य परीक्षा की स्थगित, दी गई नई तारीख अब इस दिन होगी परीक्षा

लेखपाल-पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद लगातार उठ रह सवालों के मद्देनजर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। इनकी नई तिथियां जारी हो गई हैं।
आयोग के अति गोपनीय विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पेपर लीक में जेल की सलाखों के पीछे जाने के बाद प्रदेशभर से युवा लगातार यह मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित की जाए। जांच कराई जाए और बाद में दोबारा परीक्षा कराई जाए। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार ने विशेष बैठक बुलाई।

इस बैठक में परीक्षाओं को लेकर विचार विमर्श हुआ। तय हुआ कि इस महीने होने वाली फॉरेस्ट गार्ड और पीसीएस परीक्षा को तत्काल स्थगित किया जाएगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा फरवरी और फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा अप्रैल में कराई जाएगी। पटवारी-लेखपाल पुर्नपरीक्षा और सहायक लेखाकार परीक्षाएं फरवरी में ही आयोजित होंगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा है कि उनके लिए अभ्यर्थियों का हित ही सर्वाेपरि है।

अब इस दिन होगी ये परीक्षा-

परीक्षा का नाम पहले तय तिथि नई तिथि

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 22 जनवरी 09 अप्रैल
पीसीएस मुख्य परीक्षा 28 से 31 जनवरी 23 से 26 फरवरी

पटवारी-लेखपाल भर्ती 08 जनवरी(रद्द) 12 फरवरी
सहायक लेखाकार परीक्षा 12 फरवरी 19 फरवरी


Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा- UKD नगर अध्यक्ष की पत्नी ने किया आत्मदाह: पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग, आखिरी हुई लता साह की सालगिरह की सुबह
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *