उत्तराखंड: राज्य भर में कांग्रेस का भर्तियों में घोटाले को लेकर विरोध और धरना प्रदर्शन।

Spread the love

उत्तराखंड: राज्य भर में कांग्रेस का भर्तियों में घोटाले को लेकर विरोध और धरना प्रदर्शन।

उत्तराखंड में आए दिन भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नैनीताल में, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य हल्द्वानी में, पूर्व सीएम हरीश रावत व पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल देहरादून के गांधी पार्क में, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी खटीमा और हरिद्वार में युवाओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भर्ती घपलों की हाईकोर्ट की देखरेख में सीबीआई से जांच की मांग की ।

गरिमा मेहरा मुख्य प्रवक्ता ने कहा- कई भर्तियों में जिस तरह के गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे, उससे राज्य के युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इसके विरोध में पार्टी की ओर से जगह-जगह प्रदर्शन किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- शहर में आज ब्लैक आउट से परखी जाएगी तंत्र की तत्परता, कई इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन
  • Related Posts

    भीमताल- समुदाय विशेष के युवक की गिरफ्तारी न होने से भाजपाइयों और व्यापारियों में उबाल, बाजार बंद कर लगाया जाम

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल में समुदाय विशेष के युवक पर लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण, नाम बदलकर आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आरोप लगाने के बाद…


    Spread the love

    हरिद्वार- धनौरी मार्ग पर पिकअप और कार की हुई भिड़ंत, हादसे में 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveबहादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह को बहादराबाद धनौरी मार्ग पर पिकअप गाड़ी और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की की मौत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *