मोटाहल्दू:गौला खनन संघर्ष समिति का 39 वें दिन भी धरना जारी,संयोजक रमेश जोशी ने कहा -जो भी नेता आएगा उसका घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम होगा चालू ।।

मोटाहल्दू:गौला खनन संघर्ष समिति का 39 वें दिन भी धरना जारी,संयोजक रमेश जोशी ने कहा -जो भी नेता आएगा उसका घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम होगा चालू ।।

आज गौला खनन संघर्ष समिति के धरने के 39 वें दिन मोटाहल्दु मैं धरना जारी रहा। आज ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने धरने को अपना समर्थन दिया ।वही संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने कहा जो भी नेता बरेली रोड पर आएगा उसका घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम चालू किया जाएगा। और<strong>मोटाहल्दू:गौला खनन संघर्ष समिति का 39 वें दिन भी धरना जारी,संयोजक रमेश जोशी ने कहा -जो भी नेता आएगा उसका घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम होगा चालू ।।</strong> दोपहर के बाद वन निगम विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी जैसे ही धरने के सामने से निकले वाहन स्वामी उनकी गाड़ी के आगे लेट गए और गो बैक गो बैक के नारे लगाने लगे उतने में गहतोड़ी तुरंत एक्शन में आए गए और वाहन स्वामियों के साथ धरना स्थल पर बैठ गए।

वहां पर से डीएम और एसएसपी से बात करने के बाद वाहन स्वामी माने और उनका काफिला फिर हल्द्वानी को गया। वाहन स्वामियों का कहना है जो भी नेता सरकार के पक्ष का नेता अगर धरना स्थल के सामने से निकलेगा उसको वहीं पर से वापस किया जाएगा। आज धरना देने वालों में लाल कुआं अध्यक्ष जीवन कबडवाल ,सुरेश चंद जोशी, भगवान धामी, रमेश चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष, पूरन पाठक, इंदर सिंह नयाल, गंगादत्त पांडे, पीर्याग दत्त पांडे ,गणेश चौबे, गंगा सिंह दानू ,सावन पथनी,हेमंत लौशाली ,राजू चौबे, कमल सिंह राठौर ,कबीराज धामी, त्रिलोक सिंह ,सुरेश दानू,भूपाल सिंह ,सुरेश जोशी, पूरन चंद पांडे, मोहित दुमका, उमेश रौतेला ,गोविंद सिंह ,मनोज चौधरी ,नंदा बल्लभ, भास्करानंद भट्ट, संदीप पांडे ,अनिल भट्ट, सुनील दुमका आदि वाहन स्वामी मौजूद थे।

और पढ़े  हरिद्वार: बाइक मैकेनिक हत्याकांड के खुलासे में देरी पर आक्रोश, बहन ने उठाए सवाल
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…