पौड़ी गढ़वाल : स्थानीय विधायक एवं जिलाधिकारी ने किया खाद्य गोदाम काम निरीक्षण।

Spread the love

पौड़ी विधानसभा के विधायक मुकेश कोली तथा जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के द्वारा आज कोटद्वार रोड़ स्थित डांडापानी गल्ला गोदाम का संयुक्त निरीक्षण का किया। विधायक मुकेश कोली ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वैश्विक महामारी में सरकार की ओर से दिये जाने वाले मुफ्त राशन को शीघ्र ही वितरित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने गोदाम में रखे राशन की जांच भी की।
विधायक पौड़ी श्री मुकेश कोली ने आज कोटद्वार रोड़ स्थित डांडापानी गल्ला गोदाम के निरीक्षण के दौरान कहा कि सरकार का फोकस स्वास्थ्य व्यवस्था व खाद्यान्न पर है। कहा कि प्रत्येक माह लगभग 23 तारीख के बाद सारा राशन डीलरों के द्वारा उठा लिया जाता है, ताकि एक तारीख तक राशन आम जनमानस मे वितरित किया जा सके। उनके द्वारा गोदामों में शौचालय की कमी पर विधायक निधि से शौचालय बनानें के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दे दिये गए। साथ ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अगर किसी का राशन कार्ड नही बन पाया है या आॅनलाइन नही हो पाया है, तो शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण करें।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने निरीक्षण के दौरान गल्ला गोदामों रखे स्टॉक रजिस्ट्र, गोदाम में खाद्यान्न स्टॉक तथा परखी से राशन की गुणवत्ता की जाँच की। उन्होंने गोदाम में आये खाद्यान्न और डीलरों के वितरित किये गये राशन का भी निरीक्षण किया। साथ ही आम जनमानस को राशन समय से मिल रहा है या नही इसके लिए कुछ परिवारों से भी बात की। कहा कि इस वैश्विक महामारी मे जो लोग अपने गांवों में लौट कर आये है उन सभी तक को राशन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि अगर कोई परिवार छूट गया है तो उसका राशन कॉर्ड जल्द ही बनवाना तथा तकनीकी कमी की वजह से जो राशन कॉर्ड ऑनलाइन नही हो पाए है अभिलेख के आधार पर 15 दिन में कार्ड सत्यापित करना सुनिश्चित करें।
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोली ने बताया कि समस्त दुकानों मे राशन पहुँचा दिया गया है, सभी लाभार्थियों को राशन पहली तारीख से वितरित किया जायेगा। कहा कि आॅनलाइन राशन कार्ड के लक्ष्य को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। मई तक का सारा राशन गोदामों से उठ चुका है व आगामी माह का राशन गोदामों से उठना प्रारंभ चुका है तथा राशन वितरण भी समय से किया जा रहा है।

और पढ़े  टिहरी- Mock Drill: घनसाली के जखन्याली में हुई मॉकड्रिल, बादल फटने से दो की मौत, 12 घायल

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *