ड्राइवर ट्रेनिंग टेस्टिंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ।

अयोध्या धाम रोड पर उदया चौराहे के पास बने आरटीओ ऑफिस से संबद्ध ड्राइवर ट्रेनिंग टेस्टिंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ आरटीओ संजय सिंह व आरटीओ प्रवर्तन रितु सिंह ने हवन पूजन व वैदिक मंत्रों एवं नारियल फोड़कर किया गया।इस दौरान इसके साथ ही साथ कार्यदाई संस्था, राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, परियोजनाओं के प्रबंधक ए0 ई0, जेई एवं परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।वही आज से ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित सभी कार्य ऑफिस में शुरू हुए। शुभारंभ के अवसर पर आरटीओ अयोध्या मंडल के संजय सिंह बताया कि पिछले 2 सालों से निर्माण कार्य चल रहा था। इसका भौतिक शुभारंभ हो गया है। यहां पर आज से ही ड्राइविंग टेस्ट ट्रेनिंग के लिए जो भी कैंडिडेट लोग आएंगे।उनको ट्रेनिंग संबंधित जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है जिसमें ड्राइवरों की गुणवत्ता को इंश्योर कर सकेंगे।ऐसा हमारा विश्वास है। बता दे कि करीब 8 करोड 56 लाख रुपए की लागत से ड्राइविंग ट्रेनिंग टेस्टिंग इंस्टीट्यूट बना हुआ है। हालांकि कोरोना के चलते 1 साल विलंब हुआ था, 27 नवंबर 2022 को सीएम योगी लोकार्पण कर चुके है।आज भौतिक रूप से शुभारंभ किया गया।

और पढ़े  UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…